AuthorTopic: नराई...क्या बात है...  (Read 4815 times)

Offline jhumka

  • Company Quarter Master
  • *
  • Posts: 17
  • Karma: 1
नराई...क्या बात है...
« on: January 25, 2008, 11:12:54 PM »
किसी ने ये पढ़ा है क्या... क्या चीज है...

मेरा पहाड़ से क्या रिश्ता है ये बताना मैं आवश्यक नहीं मानता पर पहाड़ मेरे लिये ना तो प्रकृति को रोमांटिसाईज करके एक बड़ा सा कोलार्ज बनाने की पहल है ना ही पर्यावरणीय और पहाड़ की समस्या पर बिना कुछ किये धरे मोटे मोटे आँसू बहाने का निठल्ला चिंतन ( तरुण जी इसे अन्यथा ना ले लें ये आपके लिये नहीं है ). ना ही पहाड़ मेरा अपराधबोध है ना ही मेरा सौन्दर्यबोध. मेरे लिये पहाड़ माँ का आंचल है ,मिट्टी की सौंधी महक है , ‘हिसालू’ के टूटे मनके है , ‘काफल’ को नमक-तेल में मिला कर बना स्वादिष्ट पदार्थ है , ‘क़िलमोड़ी’ और ‘घिंघारू’ के स्वादिष्ट जंगली फल हैं , ‘भट’ की ‘चुणकाणी’ है , ‘घौत’ की दाल है , मूली-दही डाल के ‘साना हुआ नीबू’ है , ‘बेड़ू पाको बारामासा’ है , ‘मडुवे’ की रोटी है ,’मादिरे’ का भात है , ‘घट’ का पिसा हुआ आटा है ,’ढिटालू’ की बंदूक है , ‘पालक का कापा’ है , ‘दाणिम की चटनी’ है क्या क्या कहूँ …लिखने बैठूं तो सारा चिट्ठा यूँ ही भर जायेगा. मैं पहाड़ को किसी कवि की आँखों से नयी-नवेली दुल्हन की तरह भी देखता हूं जहां चीड़ और देवदारु के वनों के बीच सर सर सरकती हुई हवा कानों में फुसफुसाकर ना जाने क्या कह जाती है और एक चिंतित और संवेदनशील व्यक्ति की तरह भी जो जन ,जंगल ,जमीन की लड़ाई के लिये देह को ढाल बनाकर लड़ रहा है . लेकिन मैं नहीं देख पाता हूँ पहाड़ को तो.. डिजिटल कैमरा लटकाये पर्यटक की भाँति जो हर खूबसूरत दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर अपने दोस्तों के साथ बांटने पर अपने की तीस-मारखां समझने लगता है.

पढिय़े : http://kakesh.com/?p=23
=================
मेरा पहाड़ सबसे महान
दे दूँ इसके लिये मैं जान.

Offline BeenuKukreti

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 5163
  • Karma: 94
  • Gender: Male
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #1 on: January 26, 2008, 09:21:25 AM »
Jhumka Ji....kya aap hi o kakesh ji hain jo ye blog likh rahe hain ?...bahut hi khoobsoorat likha hai....dil ko choo gaya.

ना ही पहाड़ मेरा अपराधबोध है ना ही मेरा सौन्दर्यबोध. मेरे लिये पहाड़ माँ का आंचल है 

    Thanks for all YU'ins who supported for Pratapnagar Medical Camp.  

Offline Tribhuwan

  • Cine Awards Team
  • Major General
  • *
  • Posts: 1710
  • Karma: 96
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #2 on: January 26, 2008, 11:18:55 AM »
Bahut khob likha hai jhumka ji........ ho sake toh "Narai" kaa arth bata de......

Offline Dhirendra Chauhan "Deva"

  • Core Team
  • Lieutenant General
  • *
  • Posts: 3892
  • Karma: 223
  • DON ko pakadna muskil hi nahi namumkin bhi hai....
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #3 on: January 26, 2008, 11:23:51 AM »
BAHUT BADHIYA JHUMKA JEE. BACHPAN KI YADEN TAJA KARA DI..
एक बरस में, एक बार ही जगती होली की ज्वाला,
एक बार ही लगती बाज़ी, जलती दीपों की माला,
दुनियावालों, किन्तु, किसी दिन आ मदिरालय में देखो,
दिन को होली, रात दिवाली, रोज़ मनाती मधुशाला।।...

Mob - 919720004597

Offline jhumka

  • Company Quarter Master
  • *
  • Posts: 17
  • Karma: 1
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #4 on: January 26, 2008, 12:34:05 PM »
मैं काकेश नहीं हूँ ..काश इतना अच्छा लिख पाता.....

और देखिये....

लाई की सब्जी, आलू मेथी की सब्जी, गडेरी की भांग डाली हुई सब्जी,घौत की दाल तो जाड़ों में ही भल (अच्छी)  लगने वाली हुई.ब्याव (शाम) होते ही सब लोग अंगीठी जला लेने वाले हुए.घर के बुड़-बाड़नियों के लिये सगड़ में गुपटाले लगा के कोयले के चूरे के लड्डू सिलका देना हुआ.वो आराम से हाथ तापने वाले हुए.

क्या करें भुला अब तो घर में सब कुछ है…हीटर है ,गीजर है सब तरह की सुविधायें हैं फिर भी मन करता है कि जैसे भाग के चले जायें अपने उसी पटाल वाले आंगन में और धूप सेंकने लगें.कोई दही मूली वाला नीबू सान के लाये और उसे चट चट करते हुए खायें.जंबू का धुंगार लगाये हुए भट के डुबके हों, दाणिम की चटनी हो….भांगे का नमक हो…क्या क्या सोचूँ ..क्या क्या इच्छा करूँ …पूरी थोड़े होनी है रे अब इस उमर में

http://kakesh.com/?p=205

abhee abhee pata chala....

अभी हिन्दी ब्लॉगिंग में सर्वश्रेष्ठ चिट्ठाकार को चुना जा रहा है. यह चुनाव http://www.tarakash.com/poll/ पर किया जा रहा है. मैदान में दो उत्तराखंडी चिट्ठाकार भी हैं.

पुरुष वर्ग में : काकेश
महिला वर्ग में : घुघुती बासुती

मेरा आपसे निवेदन है कि http://www.tarakash.com/poll/ पर जाकर कृपया इन दोनों चिठ्ठों पर अपना मत दें.

« Last Edit: January 26, 2008, 01:08:57 PM by jhumka »
=================
मेरा पहाड़ सबसे महान
दे दूँ इसके लिये मैं जान.

Offline jhumka

  • Company Quarter Master
  • *
  • Posts: 17
  • Karma: 1
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #5 on: January 26, 2008, 12:36:44 PM »
Bahut khob likha hai jhumka ji........ ho sake toh "Narai" kaa arth bata de......


नराई घर की याद को कहते हैं... जैसे निश्वास , नोस्टलेजिया , होम सिक नैस. लेकिन नराई जैसा समानार्थी मिल पाना मुश्किल है. पिछ्ले लेख को पढ़कर आपको जो अनुभूति हुई होगी वही नराई है... ;-
=================
मेरा पहाड़ सबसे महान
दे दूँ इसके लिये मैं जान.

Offline BeenuKukreti

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 5163
  • Karma: 94
  • Gender: Male
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #6 on: January 26, 2008, 01:20:00 PM »
मैं काकेश नहीं हूँ ..काश इतना अच्छा लिख पाता.....


sir agar aap apna parichay dein dein to bahut kushi hogi....
    Thanks for all YU'ins who supported for Pratapnagar Medical Camp.  

Offline jhumka

  • Company Quarter Master
  • *
  • Posts: 17
  • Karma: 1
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #7 on: January 26, 2008, 01:46:55 PM »
मैं काकेश नहीं हूँ ..काश इतना अच्छा लिख पाता.....


sir agar aap apna parichay dein dein to bahut kushi hogi....


मैं एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हूँ।द्वाराहाट का रहने वाला हूँ पर अभी दिल्ली में रह रहा हूँ।कंप्यूटर चलाना नया नया ही सीखा है।कल इंटरनैट पर सर्च करते करते इस ग्रुप पर पहुंच गया।झुमका मेरी आमा का नाम था।
=================
मेरा पहाड़ सबसे महान
दे दूँ इसके लिये मैं जान.

Offline BeenuKukreti

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 5163
  • Karma: 94
  • Gender: Male
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #8 on: January 26, 2008, 02:06:41 PM »


Sir aapka Young Uttarakhand parivaar mai aapka tahe dil se swagat hai....ummed karta hoon aapke discussion board par upastithi barabar bani rahegi..jisse board aur uttarakhand ke nawjawano ko margdarshan milega.
    Thanks for all YU'ins who supported for Pratapnagar Medical Camp.  

Offline aartitiwari

  • Subedar
  • *
  • Posts: 31
  • Karma: 2
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #9 on: January 26, 2008, 02:17:24 PM »
Great lines written by writer. really touching ones.

Offline jhumka

  • Company Quarter Master
  • *
  • Posts: 17
  • Karma: 1
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #10 on: January 26, 2008, 02:22:47 PM »
क्या कोई बता सकता है कि इन लेखक "काकेश" का मेल पता क्या है। मैं इन्हे व्यक्तिगत रूप से मेल करना चाहता हूँ।क्या ये इस बोर्ड के सदस्य हैं?

मैने तो अपना वोट इनको दे दिया। इनके हिन्दी लेखन से बहुत प्रभावित हुआ।इनके बारे कोई क्या कुछ और बता सकता है तो यहाँ पर बताये। 
=================
मेरा पहाड़ सबसे महान
दे दूँ इसके लिये मैं जान.

Offline jhumka

  • Company Quarter Master
  • *
  • Posts: 17
  • Karma: 1
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #11 on: January 26, 2008, 02:25:40 PM »
एक और उदाहरण देखिये...

आमा दाल-भात दे ना.भुला बोला…. भुला की नाक से सिंगाणा निकल रहा है. जिसे वो बार बार अपने कमीज की बांह से पोछ लेता था.

अल्ल द्यूँ चेला..बनने तो दे. वैं (वहीं) बैठ जा

आमा धोती लगा के खाना बनाती थी …इसलिये रिस्या में किसी को नहीं आने देती थी. अपने चारों ओर कोयले से एक लकीर खींच देती थी और किसी को भी उस लकीर के अन्दर पांव छूने की भी छूट नहीं थी. आज आमा ने पालक का कापा और दाल बनायी थी. दाल बन चुकी थी बस जम्बू का धुंगार लगाना बांकी था.

http://kakesh.com/?p=287
=================
मेरा पहाड़ सबसे महान
दे दूँ इसके लिये मैं जान.

Offline BeenuKukreti

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 5163
  • Karma: 94
  • Gender: Male
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #12 on: January 26, 2008, 02:29:40 PM »
Sir Kakesh Ji ke blog se hi unka mail address liya hai...it is :-

kakeshkumar@gmail.com

    Thanks for all YU'ins who supported for Pratapnagar Medical Camp.  

Offline गायत्री

  • Major General
  • *
  • Posts: 1028
  • Karma: 33
  • Gender: Male
  • "आज जाने कि जिद न करो यूहीं पहलू में बेठे रहो"
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #13 on: January 26, 2008, 02:37:12 PM »
झुमका जी

नमस्कार

सबसे फले में आपका स्वागत करता हू yu परीबार में?
आप ने जो भी लेख लिखा है मुझे  उस पड़कर बहुत  अच्छा लगा है
झुमका जी आप बोर्ड पर कुछ पुरानी यादें बताये उत्तरांचल की?
धन्यबाद 

Offline jhumka

  • Company Quarter Master
  • *
  • Posts: 17
  • Karma: 1
Re: नराई...क्या बात है...
« Reply #14 on: January 26, 2008, 02:46:07 PM »
धन्यवाद बीनू जी। मैने भी कोशिश की पर मैं नहीं ढूंढ पाया.अभी बहुत कुछ सीखना पड़ेगा। गायत्री जी मैने कोई लेख नहीं लिखा। वो लेख किन्ही "काकेश" जी का है। इसे मैने कल देखा और यहाँ सबके साथ बांटा।मैं उत्तरांचल में ज्यादा नहीं रहा।नौकरी के सिलसिले में भारत के कई राज्यों में रहा पर उत्तरांचल में नहीं रहा।हाँ बचपन की कुछ धुन्धली यादें हैं। थोड़ा टाइप करना सीख लूँ। तो बाटुंगा आपके साथ।
=================
मेरा पहाड़ सबसे महान
दे दूँ इसके लिये मैं जान.