AuthorTopic: तीसरा सफल ह्रदय परीक्षण शिविर (प्रतापनगर)  (Read 7462 times)

Offline Ashish Panthari

  • Core Team
  • Brigadier
  • *
  • Posts: 638
  • Karma: 20
  • Gender: Male
Scan kar ke feej ta hoon jald hi ek -2 kavitain ......
I look to the future because that's where I'm going to spend the rest of my life.(George Burns)

Offline "गढ़वाल सम्राट" पंवार विपिन चंद्र पाल सिंह

  • Core Team
  • Lieutenant General
  • *
  • Posts: 3689
  • Karma: 185
  • Gender: Male
  • ये दिल है बड़ा ही दीवाना; छेड़ा न करो इस पागल को
Vipi,

Cong for arranging a successful event. Aap ko wa aapki puri team ko badhai ho.
bahut achaa kaam ker rahi ho bandhu.

Parashar Gaur
Canada
------------
"मातृभूमि, मातृसंस्कृति और मातृभाषा। यह तीन देवियां हैं, इनका सम्मान करना चाहिए। इनही से ही संसार में सम्मान मिलता है।"
---------
मेरा पागलपन :
उत्तराखंडी ई-पत्रिका: http://e-magazineofuttarakhand.blogspot.com/

Offline BeenuKukreti

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 5163
  • Karma: 94
  • Gender: Male
Video - Medical Camp

[youtube=225,350]OPIa3zeQea0[/youtube]
« Last Edit: December 04, 2008, 02:59:56 PM by BeenuKukreti »
    Thanks for all YU'ins who supported for Pratapnagar Medical Camp.  

Offline "गढ़वाल सम्राट" पंवार विपिन चंद्र पाल सिंह

  • Core Team
  • Lieutenant General
  • *
  • Posts: 3689
  • Karma: 185
  • Gender: Male
  • ये दिल है बड़ा ही दीवाना; छेड़ा न करो इस पागल को
निश्शुल्क वर्गीकृत

http://newdelhi.olx.in/item_page.php?Id=16564832&g=6

 
------------
"मातृभूमि, मातृसंस्कृति और मातृभाषा। यह तीन देवियां हैं, इनका सम्मान करना चाहिए। इनही से ही संसार में सम्मान मिलता है।"
---------
मेरा पागलपन :
उत्तराखंडी ई-पत्रिका: http://e-magazineofuttarakhand.blogspot.com/

Offline Vijay Butola

  • Core Team
  • Major General
  • *
  • Posts: 1249
  • Karma: 91
  • Gender: Male
  • मेरु मुलुक छ मेरु प्राण
यंग उत्तराखंड ने अपने प्रभावी प्रयासों से एक और उपलब्धि अर्जित की |

दोस्तों जैसा की आप जानते है की यंग उत्तराखंड द्वारा दिनांक २९-३० नवम्बर २००८ को टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर में  दिल्ली के एस्कोर्ट हॉस्पिटल के सहयोग से एक निशुल्क: मेडिकल कैम्प का सफल आयोजन हुआ |

गत सप्ताह हमारे समूह के उपाध्यक्ष श्री विपिन पंवार जी ने एस्कोर्ट हॉस्पिटल के ह्रदय रोग विभाग के प्रमुख श्री पीयूष जैन जी से मुलाकात कर उनके सहयोग से निशुल्क: मेडिकल कैम्प का सफल आयोजन हेतु  धन्यवाद प्रकट किया तथा कैम्प से जुड़े विषयों पर बातचीत की |

श्री पीयूष जैन जी ने यंग उत्तराखंड द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कार्यो में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा की वे समय समय पर यंग उत्तराखंड को मेडिकल कैम्पस के लिए अपनी और से दवाइयों का मुफ्त वितरण करेंगे |

उन्होंने यह भी कहा की भविष्य में यदि उन्हें यंग उत्तराखंड द्वारा मेडिकल कैम्प के आयोजन का निमंत्रण मिला तो वे सहर्ष इसमे सम्मिलित हो कर इसमे अपना भरपूर सहयोग देंगे |

यंग उत्तराखंड श्री पीयूष जैन जी व उनकी टीम को हार्दिक धन्यवाद देती है जिनके प्रताप से यह मेडिकल कैम्प सफल हुआ |

Offline नेगी दा

  • Regiment Commander
  • Lieutenant General
  • **
  • Posts: 4058
  • Karma: 235
  • Gender: Male
बहुत खुशी की बात है, अगर इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो हम और इलाकों में भी कैंप लगा सकते हैं. हमारे सदस्य आशीष पांथरी जी भी जल्दी ही नए मेडिकल कैंप की एक शुभ समाचार देंगे. उम्मीद है कि १-२ दिन में फिनल हो जाएगा. पुर्नेंदु / विपिन / बुटोला / विवेक जी से अनुरोध है कि पांथरी जी से संपर्क करें

धन्यबाद
ह्वे गे झिग्जा पुतुडी

Offline vivekpatwal

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 8177
  • Karma: 175
  • Gender: Male
  • JAI UTTARAKHAND, JAI BHARAT.
PAANTHARI JI KYA UPDATE HAI NEXT CAMP KI, JARA BOARD PAR HUME BHI BATAYEIN,  :)
Vivek Patwal
Ph: 9811511501
Insurance Advisor
ING VYSYA LIFE INSURANCE

Offline Ashish Panthari

  • Core Team
  • Brigadier
  • *
  • Posts: 638
  • Karma: 20
  • Gender: Male
Abhi to baat chal rahee hai ...
Jaise hi kuch achi NEWS aate hai board per daal dungaa ........
I look to the future because that's where I'm going to spend the rest of my life.(George Burns)

Offline Vijay Butola

  • Core Team
  • Major General
  • *
  • Posts: 1249
  • Karma: 91
  • Gender: Male
  • मेरु मुलुक छ मेरु प्राण
यंग उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रतापनगर दो दिवसीय निःशुल्क: स्वास्थय परीक्षण शिविर
सम्मानित मित्रो व सहभागियों,

मुझे आपको सूचित करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है की यंग उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद के प्रतापनगर ब्लाक में दिनांक 29-30 नवम्बर 2008 को दिल्ली के एस्कोर्ट ह्रदय रोग एव अनुसंधान संस्थान अस्पताल के ह्रदय रोग विभाग के प्रमुख श्री पीयूष जैन व उनकी टीम के नेतृत्व में एक दो दिवसीय निशुल्क: स्वास्थय परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया |  

यंग उत्तराखंड की और से इस निःशुल्क स्वास्थय परीक्षण शिविर दल  में जाने वाले सदस्य श्री पुर्नेंदु सिंह चौहान, श्रीमती पूनम चौहान, श्री विपिन पंवार, श्री विजय कुकरेती, श्री विजय सिंह बुटोला, श्री सुशील सेंदवाल, श्री मनीष कुमार टिबरेवाल, श्री आशीष पंथारी एव श्री बलबीर राणा थे |

चिकित्सकों के साथ उनका सहयोगी दल दिनांक 28-11-2008 को रात आठ बजे पहले ही कैम्प के लिए पहुँच चुका था | चिकित्सकों व उनके सहयोगियों के रहने व खाने पीने की व्यस्था धारकोट के एक होटल में की गई थी |

दिनांक 28-11-2008 को सभी यंग उत्तराखंड सदस्य नियत समय रात 8 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर एकत्रित हुए और पहले से बुकिंग की गई टैक्सी में बैठ कर उत्तराखंड के प्रतापनगर के लिए रवाना हुए | यंग उत्तराखंड दल प्रात: 3.30 पर ऋषिकेश पंहुचा | दल के सभी सदस्य नित्यकर्म से निवृत हो कर अपनी शेष यात्रा के लिए रवाना हुए |

यंग उत्तराखंड के सदस्यों का दल ठीक 10 बजे प्रतापनगर पंहुचा | मेडिकल कैम्प में जाने से पूर्व सभी 9 सदस्यी दल यंग उत्तराखंड के उपाध्यक्ष श्री विपिन पंवार जी के घर गया | कैम्प में जाने से पूर्व सभी सदस्यों ने विपिन जी के घर पर नाश्ता किया |  सभी के रहने व खाने पीने के व्यवस्था इन्ही के घर पर थी |

चिकित्सक दल व यंग उत्तराखंड का 9 सदस्यी दल प्रात: 10.30 पर स्वास्थय परीक्षण शिविर स्थल प्रतापनगर राजकीय अस्पताल पहुचे | इस निःशुल्क स्वास्थय परीक्षण शिविर  के मुख्य अथिति ब्लाक प्रमुख श्री पूरनचंद रमोला ने जेयेष्ठ प्रमुख श्री राजेन्दर प्रशाद भट्ट , ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा पंवार , प्रिंसिपल श्री सरोप सिंह पंवार, श्री पुर्नेंदु चौहान, डाक्टर पीयूष जैन, डाक्टर निशांत व अन्य यंग उत्तराखंड टीम की उपस्तिथि में अपने हाथो से रिब्बन काट कर तथा वैदिक मंत्रोच्चार व आरती वाचन कर इस निःशुल्क स्वास्थय परीक्षण शिविर का शुभारम्भ किया | शिविर की कार्यवाही ठीक 11 बजे आरम्भ हुई | वहा के स्थानीय कार्यकर्ताओ और प्रतापनगर हास्पिटल के स्टाफ ने कैम्प शुरू होने से पहले होने वाले सभी कार्य पूरे कर लिए थे |

यंग उत्तराखंड के सदस्य श्रीमती पूनम चौहान व आशीष पंथारी ने मरीजो के पंजीकरण का कार्य शुरू किया | वरिष्ठ चिकित्सक श्री पीयूष जैन जी ने अपने सहयोगी चिकित्सक श्री निशांत जी ने अलग अलग मरीजो की जाँच करनी शुरू की व उनकी समस्याओ को सुनकर उनका निदान किया | एस्कोर्ट हास्पिटल के प्रोग्राम ऑफिसर श्री संदीप गोदियाल जी ने इस मेडिकल कैम्प में सराहनीय योगदान दिया | भीतर के कमरों में कही मरीजो का ई. सी. जी. परीक्षण हो रहा था तो किसी कमरे में उनका इको- कार्डियो की जाँच हो रही थी | श्रीमती सौम्या व उनकी अन्य सहयोगी मरीजो का रक्तचाप नाप रही थी | रक्तचाप नाप के बाद सभी मरीज डाक्टर्स के पास अपना पर्चा ले कर जा रहे थे | डाक्टर की टेबल के समीप खड़े होकर श्री विजय सिंह बुटोला , श्री विपिन पंवार व श्री विजय कुकरेती, व श्री पुर्नेंदु चौहान ने मरीजो की पहाड़ी बोली को हिन्दी में चिकित्सको को बता कर उनकी सहायता की | शिविर में ह्रदय रोग, त्वचा रोग, चक्षु रोग व महिला रोग से ग्रस्त रोगियों की संख्या अधिक थी | इस निःशुल्क स्वास्थय परीक्षण शिविर में लगभग 300 स्थानीय मरीजो की जाँच की गई |

प्रथम दिन हमने शिविर का समापन लगभग सायं ४ बजे कर दिया | इसके बाद यंग उत्तराखंड टीम ने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हमारे पंजीकृत सदस्य श्री धनी राम जोशी जी के गाव गए | कुछ दिनों पूर्व हुई एक दुर्घटना में उनकी पत्नी , बच्ची व अनुज की मरतु हो गई थी | उनसे मिल कर उन्हें सान्तवना व उनके मृतक परिजनों को श्रधांजली दी व शोक संतप्त परिवार को धीरज बंधाया |

अगले दिन 30-11-2008 को सुबह तैयार हो कर हम सब फिर से प्रतापनगर चल पड़े | पहले दिन की भांति सब काम पूरा कर हम ने समापन समारोह का आयोजन किया | जिसमे श्री विजय सिंह बुटोला ने के मुख्य अथिति ब्लाक प्रमुख श्री पूरनचंद रमोला को स्मृति चिन्ह भेट कर उन्हें सम्मानित किया व श्री विपिन पंवार ने एस्कोर्ट हास्पिटल के प्रमुख चिकित्सक श्री पीयूष जैन व श्री विजय कुकरेती ने प्रिंसिपल श्री सरोप सिंह पंवार को स्मृति चिन्ह भेट कर उन्हें सम्मानित किया  व इस कैम्प के सफल आयोजन के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद् किया |

इसके बाद सायं चार बजे यंग उत्तराखंड सदस्य दल चिकित्सक दल के साथ वापिस दिल्ली को रवाना हुए |
इस प्रकार यह मेडिकल कैम्प सफलता पूर्वक संपन्न हुआ | यंग उत्तराखंड यहाँ पर उन सभी व्यक्तियों का धन्यवाद प्रकट करता है  जिन्होंने इस सफलता पूर्वक संपन्न हुए कैम्प में  प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपना भरपूर योगदान दिया |इस  स्वास्थय परीक्षण शिविर के सफल समापन के साथ ही यंग उत्तराखंड ने अपने जन-कल्याण कार्यो की सूची में एक और मील के पत्थर का निर्माण किया |


साभार सहित
विजय सिंह बुटोला
जन संपर्क अधिकारी
यंग उत्तराखंड