अगर है यंग उत्तराखंड से प्यार, चाहते हो इसका विस्तार
स्वच्छ, और बृहद, और सूरज सा चमकदार
ना रहे किसी के मन कोई द्वेह्स, न ईर्ष्या भाव
आंखों मे है जो यंग उत्तराखंड की पहचान की लालसा
एक प्रगतिशील, उन्नत और विकसित समाज की आशा
साथ बढ़कर आगे चलने, कदम से कदम मिलाकर हौसले को बुलंद करने
हम चले हैं. हम यंग उत्तराखंड हैं. विशाल हिरदय के स्वामी हैं.
हम विराट हैं. सर्वोत्तम हैं. इस धारा का एक सुविकसित समाज हैं.
मे आपके साथ हूँ हरदम और आप मेरे, मे सहारा हूँ आपका और आप मेरे
मुझे गर समझते हो के मे हूँ इस काबिल के रख दूँ कुछ नया करके
एक नया अध्याय, एक नयी सुबह, एक नया जोश जो मे जगा सकता हूँ
जो मे लिख सकता हूँ, जिसे उसके अस्तित्व मे मिला सकता हूँ.
तो, फिर क्यों है अब चुप बैठना, इस यंग उत्तराखंड के चुनावी रण मे "घुघुती" मेरी साथी है.
घुघुती सबकी न्यारी है, घुघुती सबकी प्यारी है.
बस्ती है हर उत्तराखंडी के ह्रदय मे ये. प्यार भरे बोल ये गाती है.
मैत (मायका) की याद ये दिलाती है, फिर ये सखी बन जाती है.
देवा को अपना वोट देना. देवा को भाती है घुघुती
गर दिलो मे बसाना चाहते हो तो आपके लिए चुनाव चिह्न है घुघुती
धन्यवाद