--------------------------------------------------------------------------------
दोस्तो जैसे मैंने कहा कि मैं हमेशा से ही एक अच्छे आचरण और इमानदारी में विश्वास करता हूँ , हिन्दी में एक बहुत अच्छी कहावत है कि जब तक आसन ही शुद्ध नही होगा तो मंत्र कैसे शुद्ध होगा.
आज जब तक हममें इमानदारी नही होगी, हमारा आचरण शुद्ध नही होगा, तब तक हम एक अच्छे समाज की कल्पना कैसे कर सकते है, चाहे वह राजनीतिक समाज हो, चाहे वह सामजिक समाज हो और चाहे आर्थिक समाज हो.
अगर मुझे १ रुपया मिलता है किसी भी कार्य को करने के लिए और यदि मुझमे इमानदारी है तो मैं उसी १ रूपये से वो काम कर / करवा सकता हूँ , जो एक भ्रष्ट ब्यक्ति १०० रूपये में करता है .
दोस्तो मैं ज्यादा चुनावी वायदे नही करना चाहता हूँ . अंग्रेजी में एक कहावत है कि Action Speaks louder than words
और मैं इन्ही बहुमूल्य उपदेशों को अपने में आत्मसात करने की कोशिश करता हूँ और ब्याव्हारिक जीवन में भी उनका अनुकरण करने की कोशिश करता हूँ
इसीलिए दोस्तो यदि आप लोगों को एक स्वच्छ प्रशासन चाहिए तो केवल मुझे ही वोट करें.
SO PLEASE VOTE ME.....................
