AuthorTopic: भारत का आखिरी गाँव- माणा  (Read 5519 times)

Offline Dhirendra Chauhan "Deva"

  • Core Team
  • Lieutenant General
  • *
  • Posts: 3892
  • Karma: 223
  • DON ko pakadna muskil hi nahi namumkin bhi hai....
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #15 on: May 08, 2008, 12:18:21 PM »
उत्तराखंड में एक ऐसा भी गाँव है जहा नही होते है पंचायत चुनाव

हिमाच्छादित गगनचुम्बी पर्वत श्रृंखलाओं से बीच चीन की सीमा से सटा भारत का एक गांव माणा आज भी अपनी पारंपरिक ओर प्राकृतिक विरासत को संजोए हुए है। समूचे देश में भले ही छोटे-छोटे चुनाव में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होती हो मगर यहां आज तक ग्राम पंचायत के लिए वोट नहीं डाले गए। सुनने में जरूर अटपटा लगता है कि विगत 100 साल से यहां ग्राम के मुखिया निर्विरोध चुनते आ रहे हैं।

चीन की सीमा से कुछ मील की दूरी पर बसा माणा देश का आखिरी गांव है।

हिन्दू आस्था के केन्द्र बदरीनाथ धाम से मात्र तीन किमी पैदल चलने के बाद पड़ने वाले इस गांव में नैसर्गिक सुन्दरता का अकूत खजाना है। माणा में ख्ेाती भी होती है और मंदिरों में पूजा भी। यहां का जीवन सोंधी खुशबू को समेटे है। नई बात यह है कि भोटया जनजाति के लगभग 300 परिवारों वाले इस गांव में प्रधान का चुनाव वोट डालकर नहीं होता। वर्ष 1962 के चीन युद्ध के बाद माणा को 1988 में नोटिफाईड एरिया बदरीनाथ से सम्बद्ध किया गया था। 1989 में पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से आज तक यहां के निवासी अपने प्रधान का चयन आपसी सहमति से करते आ रहे हैं। यहां पहले प्रधान राम सिंह कंडारी से लेकर निवर्तमान ग्राम प्रधान पीताम्बर सिंह मोल्फा निर्विरोध चुने गए। यहां की आजीविका आलू की खेती,भेड़, बकरी पालन है। 1785 की जनसंख्या वाले छोटे से गांव में चंडिका देवी, काला सुन्दरी, राज-राजेश्वरी,भुवनेश्वरी देवी,नन्दा देवी,भवानी भगवती व पंचनाग देवता आदि के मन्दिरों में भोटया जनजाति की उपजातियों के लोगों का अधिकांश समय अपनी-अपनी परम्परा निभाने व धार्मिक अनुष्ठान में बीतता है। माणा में वन पंचायत भी गठित है जिसका विशाल क्षेत्रफल लगभग 90 हजार हेक्टेअर तक फैला है। यहां मौजूद भगवान बद्रीनाथ के क्षेत्रपाल घण्टाकर्ण देवता का मन्दिर अपनी अलग पहचान रखता है। कई खूबियों के बावजूद यहां भी कुछ कष्ट हैं। बद्रीनाथ के कपाट बन्द होने से कपाट खुलने तक पर यह पूरा क्षेत्र सेना के सुपुर्द रहता है। इस कारण ग्रामीणों को शीतकाल के 6 माह अपना जीवन सिंह धार, सैन्टुणा, नैग्वाड़, घिंघराण,नरौं, सिरोखुमा आदि स्थानों पर बिताना पड़ता है। दूसरी विडंबना यह है इन्टर तक के विद्यार्थी छह माह की शिक्षा माणा में लेते हैं और छह माह 100 किमी दूर गोपेश्वर के विद्यालयों में। यहां टेलिफोन, बिजली और पानी जैसी सुविधा तो हैं उपचार कराने को अस्पताल नहीं। ग्राम प्रधान पीताम्बर सिंह मोल्फा ने बताया कि देश-विदेश से बदरीनाथ पहुंचने वाले कई अति विशिष्ट व्यक्ति और मंत्रीगण माणा को देखने तो आते हैं लेकिन गांव के विकास को वादों के अलावा कुछ नहीं देते। देश विशेष पहचान रखने वाले इस गांव को अभी भी विकास का इंतजार है।

एक बरस में, एक बार ही जगती होली की ज्वाला,
एक बार ही लगती बाज़ी, जलती दीपों की माला,
दुनियावालों, किन्तु, किसी दिन आ मदिरालय में देखो,
दिन को होली, रात दिवाली, रोज़ मनाती मधुशाला।।...

Mob - 919720004597

Offline Dhirendra Chauhan "Deva"

  • Core Team
  • Lieutenant General
  • *
  • Posts: 3892
  • Karma: 223
  • DON ko pakadna muskil hi nahi namumkin bhi hai....
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #16 on: May 08, 2008, 12:37:24 PM »
अलकनंदा के बाएं तट पर नर पर्वत का फैलाव है। नर पर्वत के दक्षिणी छोर पर कंचन गंगा है और उत्तरी छोर पर माणा गांव और सरस्वती नदी है। आरंभ में दक्षिणी हिस्से से चढाई शुरु होती है और देवदर्शिनी की चोटी पर पहुंचते ही यात्रियों की नजर भगवान बदरी विशाल की स्वर्णपुरी का दर्शन कर निहाल हो जाती है। इस पर्वत पर कंचनगंगा से थोड़े उपर एक बहुत बड़े आकार की शिला है जिसे कुबेर शिला कहते हैं। मध्य में अपेक्षाकृत छोटी शिला है जिसमें स्वत: एक आंख के आकार का चिह्न बना है उसे शेष नेत्र कहते हैं। दूसरे छोर पर सरस्वती गंगा है और भारत का आखिरी गांव माणा है। इस किनारे दो गुफाएं हैं, एक व्यास गुफा और दूसरी गणेश गुफा। कहा जाता है कि महाभारत (जय संहिता)की रचना यहीं हुई थी। वक्ता थे व्यास, लेखक थे गणेश और सरस्वती नदी का यह किनारा नारायण और नर पर्वतों के बीच में है। एक श्लोक इस बात को स्पष्ट करता है -
नारायणं नमस्कृत्य नरं चैव नरोत्तमम्।
देवीं सरस्वतीं व्यास: ततो जयमुदीरयेत्॥
व्यास जी ने महाभारत की रचना इसी स्थल पर की है। सरस्वती गंगा पर माणा गांव के पास भीम ने एक बड़ी शिला रखकर पुल का निर्माण किया था। इस शिलापुल से होकर यात्री वसुधारा प्रपात और सतोपंथ की ओर जाते हैं। आगे स्वर्गारोहण पर्वत है। सरस्वती गंगा के उत्तरी किनारे पर जो पर्वत शुरु होता है उसके मध्य में श्यामकर्ण घोडे का एक चित्र उभरा हुआ है। यह व्यास गुफा के ठीक सामने है। माणा गांव में मारछा जाति के लोग रहते हैं। इनका व्यवसाय पशुपालन और तिब्बत के साथ व्यापार है। पुराने समय में भेड़-बकरियां पर खाने पीने का सामान लादकर ये लोग ही पहुंचाते थे। पुराने गढवाल के उत्तरी भाग का सारा कारोबार इनके पास था। माणा के पास से बहती सरस्वती गंगा अलकनंदा में मिलती है। इसे उत्तराखंड का पहला प्रयाग केशव प्रयाग कहते हैं।
एक बरस में, एक बार ही जगती होली की ज्वाला,
एक बार ही लगती बाज़ी, जलती दीपों की माला,
दुनियावालों, किन्तु, किसी दिन आ मदिरालय में देखो,
दिन को होली, रात दिवाली, रोज़ मनाती मधुशाला।।...

Mob - 919720004597

Offline vivekpatwal

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 8177
  • Karma: 175
  • Gender: Male
  • JAI UTTARAKHAND, JAI BHARAT.
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #17 on: May 18, 2008, 04:15:03 PM »
Vivek Patwal
Ph: 9811511501
Insurance Advisor
ING VYSYA LIFE INSURANCE

Offline vivekpatwal

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 8177
  • Karma: 175
  • Gender: Male
  • JAI UTTARAKHAND, JAI BHARAT.
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #18 on: May 18, 2008, 04:15:48 PM »
Ganesh Gufa,

Vivek Patwal
Ph: 9811511501
Insurance Advisor
ING VYSYA LIFE INSURANCE

Offline vivekpatwal

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 8177
  • Karma: 175
  • Gender: Male
  • JAI UTTARAKHAND, JAI BHARAT.
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #19 on: May 18, 2008, 04:17:26 PM »
Near Mana,

Vivek Patwal
Ph: 9811511501
Insurance Advisor
ING VYSYA LIFE INSURANCE

Offline vivekpatwal

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 8177
  • Karma: 175
  • Gender: Male
  • JAI UTTARAKHAND, JAI BHARAT.
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #20 on: May 18, 2008, 04:18:05 PM »


Tea Shop
Vivek Patwal
Ph: 9811511501
Insurance Advisor
ING VYSYA LIFE INSURANCE

Offline BeenuKukreti

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 5163
  • Karma: 94
  • Gender: Male
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #21 on: May 18, 2008, 05:03:13 PM »
vivek bhai post some more pic if u have or u find anywhere. thxn for sharing these pic. +1 karma.
    Thanks for all YU'ins who supported for Pratapnagar Medical Camp.  

Offline vivekpatwal

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 8177
  • Karma: 175
  • Gender: Male
  • JAI UTTARAKHAND, JAI BHARAT.
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #22 on: May 18, 2008, 05:45:16 PM »
Vivek Patwal
Ph: 9811511501
Insurance Advisor
ING VYSYA LIFE INSURANCE

Offline vivekpatwal

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 8177
  • Karma: 175
  • Gender: Male
  • JAI UTTARAKHAND, JAI BHARAT.
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #23 on: May 18, 2008, 05:46:27 PM »
Vivek Patwal
Ph: 9811511501
Insurance Advisor
ING VYSYA LIFE INSURANCE

Offline vivekpatwal

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 8177
  • Karma: 175
  • Gender: Male
  • JAI UTTARAKHAND, JAI BHARAT.
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #24 on: May 18, 2008, 05:48:12 PM »
Vivek Patwal
Ph: 9811511501
Insurance Advisor
ING VYSYA LIFE INSURANCE

Offline vivekpatwal

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 8177
  • Karma: 175
  • Gender: Male
  • JAI UTTARAKHAND, JAI BHARAT.
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #25 on: May 18, 2008, 05:48:46 PM »
Vivek Patwal
Ph: 9811511501
Insurance Advisor
ING VYSYA LIFE INSURANCE

Offline BeenuKukreti

  • Core Commander
  • General
  • *
  • Posts: 5163
  • Karma: 94
  • Gender: Male
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #26 on: May 20, 2008, 08:40:46 AM »
Bhai iske aas paas ke bare mai bhi bata dijiye...m sure Mana ise jagah hai ki jiske bare mai sirf 4-5 post mai nahi likha ja sakta.
    Thanks for all YU'ins who supported for Pratapnagar Medical Camp.  

Offline Young Uttaranchal

  • Core Commander
  • Major General
  • *
  • Posts: 1369
  • Karma: 27
    • The Young Uttaranchal
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #27 on: May 20, 2008, 09:21:48 AM »
No doubt Mana village is a very beautiful place near Badrinath. It feels like heaven when one visits this place.....   :dance: :dance: :dance:

So all those guys who ever visit Badrinath, do not forget to visit Mana. Walk by foot to this villagge  :phonecall: :phonecall: :phonecall:
मैं ढूँढता तुझे था जब कुन्ज और वन में
तू ढूँढता मुझे था तब दीन के वतन में
तू आह बन किसी की मुझको पुकारता था
मैं था तुझे बुलाता था संगीत में भजन में

Offline sunder singh negi

  • Brigadier
  • *
  • Posts: 861
  • Karma: 25
  • Gender: Male
  • दिल्ली आकर गाँव जाने का ख़ूब जी करता है
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #28 on: May 20, 2008, 09:45:16 AM »
मैने भी सुना है इस गाँव के बारे मे बताते है कि सरस्वती नदी का बिशाल रूप यही से देखने को मिलता है देखने लायक जगह है
तेरे बिना जिन्दगी से कोई सिकवा नही
तेरे बिना जिन्दगी भी लेकिन कोई जिन्दगी नही

सुनदर एस नेगी

Offline sunder singh negi

  • Brigadier
  • *
  • Posts: 861
  • Karma: 25
  • Gender: Male
  • दिल्ली आकर गाँव जाने का ख़ूब जी करता है
Re: भारत का आखिरी गाँव- माणा
« Reply #29 on: May 20, 2008, 09:52:25 AM »
सूरूर वालो के लिए अच्छी खबर
सुना है इस गाँव मे कुलवन्त सिंह को लोटे मे भर के देते है और वो भी सस्ते दाम पर
तेरे बिना जिन्दगी से कोई सिकवा नही
तेरे बिना जिन्दगी भी लेकिन कोई जिन्दगी नही

सुनदर एस नेगी