Nachiketa Taal
Nachiketa Taal is a pond on top of a hill near Uttarkashi in Uttaranchal, India. According to legend, this is the place where Nachiketa, of the Kathopanishad, meditated for 3 days before Lord Yama came to meet him.
At a distance of 29 kilometres east of Uttarkashi, there is a village named Chaurangi Khal. From here, a short walk of 3 km takes you to pretty but small lake named Nachiketa Tal.
News (Date 14th April 2007, Jagran.com)
नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल)। विकास खंड प्रतापनगर के अंतर्गत नचिकेता ताल में बैशाखी के पर्व पर लगने वाले मेले की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। मेला समिति इस वर्ष मेले को भव्य और आकर्षण बनाने में जुटी है।
प्रतिवर्ष की भांति इस बार 14 अप्रैल को नचकेता ताल और मंदिर में मेला लगेगा। मेले के एक दिन पूर्व सौंदीगांव से नागराजा और हुड़िया देवताओं की डोली यात्रा नचिकेता ताल में पहुंचेगी। रात्रि को पूजा-अर्चना के साथ प्रात: डोलियों को ताल में स्नान कराया जाएगा। इसके बाद मेला आरंभ होगा। बांज-बुरांश के घने जंगल के बीच स्थिति नचिकेता ताल नैसार्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। नचिकेता ताल करीब डेढ सौ मीटर लंबाई और 20 से 30 मीटर चौड़े भूभाग में फैला हुआ है। नचिकेता ताल की प्रमुख विशेषता है कि इसके पानी का लोग गंगाजल की तरह उपयोग करते है। मेले के दौरान श्रद्धालु तालाब के पानी से स्नान कर भगवान नचिकेता ऋषि से मनौती मांगते है। उत्तरकाशी जनपद की सीमा से सटा यह तालाब टिहरी जनपद के विकास खंड प्रतापनगर की ग्राम पंचायत सौंदी की सीमा में पड़ता है। सौंदीगांव के लोग यहां पर प्रतिवर्ष मेले का आयोजन करते हैं। ग्रामीण देवताओं की डोली की यात्रा निकालकर समूह में अपने गाजाबाजे के साथ यहां पहुंचते हैं। मेला समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान कहते है कि नचकेता ताल के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण होने पर भी सरकार इसके विकास की कोई ठोस योजना नहीं बना रही है। उन्होंने सरकार से नचिकेताल को मानचित्र पर लाकर इसके विकास के लिए ठोस योजना तैयार करने की मांग की।