|
यंग उत्तराखंड द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2009 को राजकीय इंटर कालेज मानिला , अल्मोडा (उत्तराखंड) में एक दिवसीय कैरियर गाइडेंस कैम्प का आयोजन किया गया | यंग उत्तराखंड द्वारा आयोजित यह तीसरा कैरियर गाइडेंस कैम्प था | इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य कक्षा ग्यारहवी व बारहवी के विद्यार्थियों के स्कूली शिक्षा उतीर्ण करने के उपरान्त रोजगार प्राप्त करने व रोजगार के विभिन्न क्षेत्रो के बारे में जानकारी प्रदान करना था | दिनांक 10 जनवरी 2009 को यंग उत्तराखंड के सदस्यों की टीम दिल्ली से राजकीय इंटर कालेज मानिला, अल्मोडा के लिए रवाना हुई | यंग उत्तराखंड की ओर से इस कैम्प में जाने वाले सदस्य इस प्रकार थे: 1. श्री पुर्नेंदु सिंह चौहान, 2. श्री ज्योति संग, 3. श्री विवेक पटवाल, 4. श्री विजय सिंह बुटोला, 5 श्री नीरज बवाड़ी
|
|
Read more...
|